मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सुनील जैन ने ‘बीमा लोकपाल-महाराष्ट्र’ के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

पुणे, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
श्री सुनील जैन ने बीमा लोकपाल- महाराष्ट्र के रूप में पुणे में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। बीमा लोकपाल-पुणे कार्यालय का कार्यक्षेत्र महाराष्ट्र राज्य (मुंबई मेट्रो को छोड़कर) है। बीमा लोकपाल, लोकपाल नियम 2017 के द्वारा शासित है एवं देश में इसके पुणे सहित विभिन्न 17 जगहों पर कार्यालय हैं।
श्री जैन इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विसेज 1986 बैच के अधिकारी हैं। इसके पहले वे केंद्रीय रक्षा मंत्रालय एवं विद्युत मंत्रालय में केंद्रीय सतर्कता आयोग की ओर से इंडिपेंडेंट एक्सटर्नल मॉनिटर के रूप में काम कर रहे थे।
श्री जैन को सार्वजनिक सेवा में विभिन्न पदों पर कार्य करने का 35 वर्षों का गहन अनुभव प्राप्त है। उन्होंने केंद्रीय सतर्कता आयोग की ओर से भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड-मुंबई में मुख्य सतर्कता अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। पश्चिम एवं मध्य रेलवे के मुख्यालय-मुंबई में उन्होंने क्रमशः मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, मुख्य यात्री यातायात प्रबंधक और मुख्य प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया है।
श्री जैन ने अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधी अकादमी-विएना ऑस्ट्रिया, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस- हैदराबाद, सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी-हैदराबाद जैसे कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ