हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
आपातकाल के दौरान और गंभीर दुर्घटनाओं के दौरान जीवन रक्षक बच्चूसिंह टाक अपनी टीम के साथ तत्काल मदद के लिए पहुंचते हैं। राज्य सरकार को ऐसे युवाओं के साथ खड़ा होना चाहिए, साथ ही ऐसे जांबाज जीवन रक्षकों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। यह अपील शिवसेना (ठाकरे गुट) के नेता व हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक महादेव बाबर ने की।
सामाजिक कार्यों में अग्रणी व्यक्तित्व जीवनरक्षक डॉ. बच्चूसिंह टाक के कार्यों का अहवाल और कैलेंडर का विमोचन कार्यक्रम हाल ही में संपन्न हुआ, तब आयोजित कार्यक्रम में महादेव बाबर बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पूर्व उपमहापौर निलेश मगर, पूर्व महापौर वैशाली सुनील बनकर, पूर्व नगरसेवक मारुति आबा तुपे, योगेश ससाणे, डॉ. मारुति आबनावे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर, शिवसेना जिलाप्रमुख विजय देशमुख, साधना बैंक के संचालक विकास तुपे, विजय मोरे, कुमार विधाते, विद्या संतोष होडे, श्रवणसिंग रजपूत, पूर्व स्वीकृत सदस्य संजय शिंदे, गोपीनाथ पवार, सतीश जगताप, आजिनाथ भोईटे, राजू महाडिक, अनिल जगताप के साथ हड़पसर परिसर के सर्वदलीय नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
डॉ. बच्चूसिंह टाक जैसा जीवनरक्षक आपातकाल की स्तिथि दौरान जान की परवाह न करते हुए परिस्थिति का सामना करते हुए नागरिकों की जान बचाने में मदद करता है। उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रपति पुरस्कार से जीवनरक्षक डॉ. बच्चूसिंह टाक को नवाजा जाना चाहिए। यह अनुरोध पूर्व उपमहापौर निलेश मगर व पूर्व नगरसेवक योगेश ससाणे ने किया है।
समारोह का सूत्र-संचालन प्रा. नितिन लगड ने किया। समारोह का आयोजन शहीद भगतसिंह जीवन रक्षक फाउंडेशन की ओर से राजेंद्रसिंह टाक, आझादसिंह टाक व मित्र परिवार की ओर से किया गया।

0 टिप्पणियाँ