हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
शालेय जीवन में ही बच्चों को महापुरुषों से पूरी तरह परिचित कराना समय की जरूरत बन गया है। अर्जुनराव बनकर स्मृति प्रतिष्ठान की ओर से हड़पसर परिसर में कई वर्षों से महापुरुषों की जयंती मनाते हुए महापुरुषों की प्रतिमा और महापुरुषों की पुस्तकों का वितरण किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य यही है कि घर घर में महापुरुषों के विचार पहुंच सकें। यह विचार स्व. अर्जुनराव बनकर स्मृति प्रतिष्ठान के प्रमुख महेंद्र बनकर ने व्यक्त किए।
राष्ट्रमाता जिजाऊ, क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले व स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर स्व.अर्जुनराव बनकर स्मृति प्रतिष्ठान की ओर से पुणे महानगरपालिका के रामचंद्र बनकर स्कूल, विद्यानिकेतन क्रमांक 4, महात्मा फुले विद्यालय में व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया था, तब उपस्थितों को संबोधित करते हुए महेंद्र बनकर बोल रहे थे। व्याख्यानमाला में प्रा. राजेंद्र ढवले प्रा. सुनिता ननावरे, प्रा. अनिल व्हावल ने व्याख्याता के रूप में मार्गदर्शन किया।
व्याख्यानमाला का नियोजन अर्जुनराव बनकर प्रतिष्ठान के सदस्य मोहन चिंचकर, अनिल धायगुडे, विलास शेलार, विक्रम आल्हाट, मुकेश वाडकर व सतीश भिसे द्वारा किया गया।

0 टिप्पणियाँ