मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महिला दिवस के अवसर पर बुजुर्ग माताओं और कुशल महिलाओं को किया गया सम्मानित

ओम साईं फाउंडेशन व स्व. बेनके गुरुजी ट्रस्ट की रचनात्मक पहल

पुणे, मार्च  (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
स्वर्गीय गं. भा. सरूबाई तुकाराम बेनके की स्मृति में कुशल और सुसंस्कृत परिवारों को पालन-पोषण वाली ग्यारह बुजुर्ग माताओं को सम्मानित किया गया। ओम साईं सेवा सोशल फाउंडेशन एवं श्रीमती शकुंतला व तुकाराम बेनके गुरुजी सोशल ट्रस्ट की ओर से 5 मार्च को 53 निपुण महिलाओं का सम्मान किया गया। 19 मार्च को आयोजित कृतज्ञता सम्मान समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में आकांक्षा फाउंडेशन की अध्यक्ष और महाराष्ट्र भर में युवाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली आकांक्षा फाउंडेशन की अध्यक्षा व उद्यमी तृप्ति घनवटे-रामाने उपस्थित थीं। उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्ग माताओं की सराहना की। इस मौके पर बुजुर्ग माताओं को सेहत के लिए उपयोगी उपहार दिए गए। उक्त कार्यक्रम में मातोश्री स्वर्गीय भागीरथीबाई कोकाटे एवं सेवा कार्य में सदैव सक्रिय रहने वाले स्वर्गीय लक्ष्मण गंभिरे (का) को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
सामाजिक कार्यकर्ता अदिती निकम ने भी इस अवसर पर माता-पिता के प्रति अपनी भावनात्मक संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्नेहलता म्हस्के ने की। प्रा. होरे मैडम ने महिलाओं की विभिन्न भूमिकाओं के बारे में बताया। इस मौके पर सबसे बुजुर्ग माता रतनबाई म्हस्के ने 95 साल की उम्र में अपने विचार व्यक्त कर सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का आयोजन संस्था की अध्यक्षा सुजाता डुंबरे, रोहिणी ठाकुर एवं समस्त महिला संचालिका एवं सदस्यों ने किया। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन रूपाली आव्हाड और आभार प्रदर्शन सुनीता बेनके ने किया।
कार्यक्रम में सुनीता कवडे, सुरेखा कवडे, सुनीता खांडवे, जयश्री काकड़े, विश्वनाथ गोडसे, संदीप डुंबरे, सुनील बेनके, एस.बी. म्हस्के, हरिश्चंद्र कवडे, हेमंत वखारिया, शशिकांत खांडवे, अविनाश कवडे सहित संस्था के संचालक व सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।











एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ