मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

समय की आवश्यकता है समाज में कानूनी तथा सामाजिक जागरूकता होना : एडवोकेट अश्विनी रमेश बोगम

हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
समाज में कानूनी तथा सामाजिक जागरूकता होना समय की आवश्यकता है। यह विचार एडवोकेट अश्विनी बोगम ने व्यक्त किए। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार न्यायिक सुरक्षा परिषद की ओर से हड़पसर में पुणे जिला प्रभारी एडवोकेट अश्विनी बोगम की अध्यक्षता में विश्व महिला दिन का समारोह किया गया, तब वे बोल रही थीं। एडवोकेट अश्विनी ने हड़पसर ट्रैफिक विभाग और हड़पसर पुलिस स्टेशन में महिला पुलिसकर्मियों के लिये विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में एडवोकेट अश्विनी बोगम ने महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान किया। उन्होंने अपने भाषण में इन महिला पुलिसकर्मियों की कार्यशैली को खूब सराहा। महिला पुलिसकर्मियों के साथ-साथ प्रेरणा स्थान के तौर पर उनके वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अधिकारियों की भी बहुत तारीफ की गई।
एडवोकेट अश्विनी बोगम ने उनके भाषण में यह भी कहा कि, पुलिस बखूबी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाकर आम नागरिक की सुरक्षा करते हैं और समाज परिवर्तन की मुख्य डोर भी इन्हीं के हाथों में होती है। ट्रैफिक विभाग में कर्तव्य निभानेवाली महिला पुलिसकर्मियां धूप हो, बारिश हो, चाहे जैसी भी कठिनाइयां हों, लेकिन दिनभर सिग्नल पर खड़े रहकर सहजता से अपना दायित्व निभाती हैं। पुलिस थाने में कर्तव्य निभानेवाली महिला पुलिसकर्मी भी अपने व्यक्तिगत जीवन में कितनी भी समस्या हो, लेकिन अपना दुःख-दर्द सब भूलकर बिना किसी शिकायत के दिन-रात हमारी सुरक्षा के लिये अपने कर्तव्य पर डटी रहती हैं। इन्हीं की वजह से हम महिलायें आज बाहर निश्चिंत होकर काम कर सकती हैं और खुद को मेहफूज समझती हैं। समाज में कानूनी और सामाजिक जागरूकता होना बहुत ही जरुरी है, जिससे पुलिस और वकील जुड़कर एक साथ समाज में परिवर्तन ला सकते हैं। इस विश्व महिला दिन पर विशेष सम्मान की असली हकदार तो यह महिला पुलिसकर्मी ही हैं। महिलाओं के बिना समाज अधूरा है। एडवोकेट अश्विनी बोगम ने सभी महिला पुलिसकर्मियों और उनके वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया और भविष्य में इसी तरह अपनी कार्यशैली को बरकरार रखने की बहुत शुभकामनायें दीं।
हड़पसर ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील जाधव और हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अरविंद गोकुले ने एडवोकेट अश्विनी बोगम की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम की बहुत तारीफ की और समाज के प्रति अपना उचित दायित्व रखनेवाले उन जैसे वकीलों की पुलिस और समाज को बहुत जरुरत होने की महत्वपूर्ण बात कही।
हड़पसर के साथ एडवोकेट अश्विनी बोगम ने स्वारगेट और कोंढवा में भी महिला दिन के अवसर पर ऐसे ही कार्यक्रमों का आयोजन किया था। वहां की भी सभी महिला पुलिसकर्मियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने एडवोकेट अश्विनी बोगम की तारीफ करके उनको बहुत शुभकामनायें दीं।
इस तरह यह कार्यक्रम बहुत ही सरलता से सफल हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एडवोकेट अश्विनी बोगम के साथ उनकी टीम के सहयोगियों ने भी अच्छा योगदान दिया।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ