मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई खेती के तत्काल पंचनामे किये जाएं : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

मुंबई, मार्च (महासंवाद)
बेमौसम बारिश से राज्य के कई जिलों में फसलों पर असर पड़ा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज सुबह मुख्य सचिव और जिला कलेक्टर से बात कर उनसे स्थिति की जानकारी ली और क्षतिग्रस्त किसानों के खेतों का तत्काल पंचनामा कराने का निर्देश दिया।
किसानों को तत्काल राहत मिलनी चाहिए। सरकार पीड़ित किसानों के साथ खड़ी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि राजस्व व्यवस्था अविलंब कार्य प्रारंभ कर पंचनामे करे।
ठाणे और पालघर सहित राज्य के कुछ जिलों में बेमौसम बारिश हुई। वाशिम, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद), पैठण, गंगापुर क्षेत्र के कई तालुकों में आंधी के साथ हुई बारिश ने कटी हुई फसलों को नुकसान पहुंचाया है।
मुंबई, ठाणे सहित उत्तर-मध्य महाराष्ट्र में बादल छाए रहने के कारण कई जगहों पर और बेमौसम बारिश की संभावना भी जतायी गयी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने प्रशासन को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ