मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सदृढ़ जीवन की कुंजी है स्वस्थ शरीर : गणेश बोराटे

हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
सभी को अपने स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। शारीर स्वस्थ रहने से हमारा मानसिक स्वस्थ बना रहता है। स्वस्थ शरीर निरोगी व सदृढ़ जीवन की कुंजी है, इसलिए लोगों को महंगी स्वास्थ्य जांच से निजात दिलाने के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है। यह जानकारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रभाग अध्यक्ष व जनसेवक गणेश बोराटे ने दी। 
श्री लोककल्याण सेवाभावी संस्था व प्रीस्टाईन आयुर इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से कालेबोराटेनगर में स्थित श्री संत सावता महाराज सेवा ट्रस्ट के प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था, तब जनसेवक गणेश बोराटे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां श्री संत सावता महाराज सेवा ट्रस्ट के संस्थापक विनायक बापू बोराटे, पूर्व नगरसेवक योगेश ससाणे, पूर्व स्वीकृत नगरसेवक संजय शिंदे, अविनाश काले, राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी की शहर उपाध्यक्ष शीतल शिंदे, सचिन चौधरी, आयुब पठाण, राज निकम, आयुवेदाचार्य डॉ. प्रवीण बढे, बापूसाहब काले, दीप्ती खांडके, तानाजी माने, सचिन पवार, भगवान पाटिल, धनराज येवले, भास्कर आंब्रे, बाबासाहब कांबले आदि अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
इस शिविर में विभिन्न रोगों की नि:शुल्क जांच की गई तथा मरीजों को इलाज के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर का लाभ उठाने के लिए सभी उम्र के पुरुष और महिलाएं उमड़ पड़े। विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने के लिए गणेश बोराटे और उनके सहयोगियों का अभिनंदन किया। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रभाग अध्यक्ष व जनसेवक    गणेश बोराटे द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। 
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने के लिए गणेश बोराटे व बाबासाहेब कांबले मित्र परिवार, श्री लोककल्याण सेवाभावी संस्था व प्रीस्टाईन आयुर इंडिया के सदस्यों ने अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ