मुंबई, अप्रैल (महासंवाद)
मनोज सौनिक को महाराष्ट्र राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है और उन्होंने आज निवर्तमान मुख्य सचिव मनु कुमार श्रीवास्तव से मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है।
मनोज सौनिक को महाराष्ट्र राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है और उन्होंने आज निवर्तमान मुख्य सचिव मनु कुमार श्रीवास्तव से मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है।
इस अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, राजस्व व वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव नितिन करीर, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (सेवा) नितिन गद्रे, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओ. पी. गुप्ता, मुख्यमंत्री कार्यालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव भूषण गगराणी, सांस्कृतिक कार्य विभाग के प्रधान सचिव विकास खारगे, कामगार विभाग की प्रधान सचिव विनीता वेद सिंघल, पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव सौरभ विजय, मदद व पुनर्वसन विभाग के प्रधान सचिव असीम कुमार गुप्ता, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव हर्षदीप कांबले, सहकार विभाग के सचिव रणजित सिंह देओल, सूचना व जनसंपर्क विभाग की महासंचालक जयश्री भोज, महाराष्ट्र मेरिटाइम बोर्ड के व्यवस्थापकीय संचालक अमित सैनी उपस्थित थे। मुंबई शहर के जिलाधिकारी राजीव निवतकर ने मुख्य सचिव मनोज सौनिक का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया।
श्री सौनिक बिहार के रहने वाले हैं और 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। आपने सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता से राजनीति विज्ञान में स्नातक किया है। आपने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। आपने रायगढ़, पुणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नासिक, धुले के कलेक्टर के रूप में काम किया है। अमरावती मंडल के विभागीय आयुक्त, महाराष्ट्र राज्य कृषि निगम के प्रबंध निदेशक और कृषि स्वालंबन अभियान के महानिदेशक के रूप में भी कार्य किया है। नई दिल्ली में सेवा काल के दौरान ऊर्जा विभाग और रक्षा विभाग में कार्य किया। आपको कपड़ा उद्योग, अल्पसंख्यक, आवास, परिवहन, लोक निर्माण, वित्त विभागों में काम करने का प्रदीर्घ अनुभव है।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ