मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

लोणीकंद एवं हड़पसर यातायात विभाग के अंतर्गत पार्किंग व्यवस्था में परिवर्तन

पुणे, जून (जिमाका)
लोणीकंद यातायात विभाग की सीमा के भीतर वाघोली में वाघेश्वर चौक और लाइफ लाइन अस्पताल के बीच दोनों तरफ नो-पार्किंग की गई है। इस के साथ ही हड़पसर यातायात विभाग के अंतर्गत हड़पसर फ्लाईओवर (सह्याद्रि अस्पताल) से भोसले गार्डन कमान पोस्ट ऑफिस के बगल में सड़क के दोनों किनारों पर लगभग 150 से 200 मीटर तक पी-1 पी-2 करने के अस्थायी आदेश दिए गए हैं।
यह आदेश आवश्यक सेवा वाहनों जैसे अग्निशमन वाहन, पुलिस वाहन, एम्बुलेंस आदि पर लागू नहीं होंगे। पुणे शहर यातायात विभाग के पुलिस उपायुक्त विजयकुमार मगर ने सूचित किया है कि यदि नागरिकों के पास इन अस्थायी आदेशों के संबंध में कोई सुझाव है, तो उन्हें पुलिस उपायुक्त, यातायात नियंत्रण शाखा, बंगला क्रमांक 6, येरवडा पोस्ट ऑफिस के पास, पुणे-411006 में 9 जुलाई तक लिखित रूप में भेजें या बताएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ