डोमिनिका में भारत ने वेस्टइंडीज को पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में पारी और 141 रन से हरा दिया है। वेस्टइंडीज के पहली पारी में 150 रन के जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी पांच विकेट पर 421 रन बनाकर घोषित की थी। इस तरह, भारत ने पहली पारी में 271 रन की बढ़त ली थी। भारत के लिए पहला टेस्ट मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 171 और रोहित शर्मा ने 103 रन बनाए। इसके बाद, मेजबान टीम की दूसरी पारी 130 रन पर ही सिमट गई। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने सात और रविन्द्र जडेजा ने दो विकेट लिए। अश्विन ने इस मैच में कुल 12 विकेट लिए। उन्होंने 33वीं बार एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट हासिल किये हैं। दूसरा क्रिकेट टेस्ट मैच 20 जुलाई से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा।

0 टिप्पणियाँ