मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

उच्‍चतम न्‍यायालय ने संजय कुमार मिश्रा को 15 सितंबर तक प्रवर्तन निदेशालय का निदेशक बने रहने की अनुमति दी

    प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल 15 सितम्‍बर 2023 तक करने की उच्‍चतम न्‍यायालय से स्‍वीकृति मिल गई है। श्री मिश्रा का कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्‍त हो रहा था। केन्‍द्र ने श्री मिश्रा को 15 अक्तूबर तक सेवा विस्‍तार देने के लिए न्‍यायालय में अपील दायर की थी। इससे पहले, न्‍यायालय ने श्री मिश्रा को सेवा विस्‍तार देने से पूरी तरह मना कर दिया था। केंद्र ने न्‍यायालय में यह तर्क दिया कि कुछ पड़ोसी देश चाहते हैं कि भारत वित्‍तीय कार्रवाई कार्य बल की प्रति‍बंद्धित सूची' में आ जाए,  इसलिए प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक के पद पर सेवा विस्‍तार आवश्यक है। उच्‍चतम न्यायालय ने इस बारे में यह स्पष्ट कर दिया कि इसके बाद किसी भी परिस्थिति में श्री एस. के. मिश्रा को कोई और विस्तार नहीं दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ