पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल ने यात्री राजस्व के मामले में जून 2023 में 43.09 लाख यात्रियों के परिवहन से 89.98 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया तथा जून 2022 के 77.74 करोड़ रुपए राजस्व की तुलना में 15.7% वृद्धि दर्ज की जिसमें 33.1 लाख यात्रियों का परिवहन किया गया था।
टिकट चेकिंग के मामलों में जून 2023 में 2. 65 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त हुआ जो जून 2022 की तुलना में 16.10% की बढ़ोतरी है। जून 2022 की टिकट चेकिंग से राजस्व प्राप्ति 2.04 करोड़ रुपए थी।
मंडल ने वाणिज्य पब्लिसिटी से माह जून 2023 में 1.09 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त किया है जो जून 2022 के मुकाबले 10.2% वृद्धि दर्ज की गई है। जून 2022 की वाणिज्य पब्लिसिटी से राजस्व प्राप्ति 0.99 करोड़ रुपए थी।
मंडल द्वारा जून 2023 में विभिन्न वस्तुओं की 101 मालगाड़ियों का परिवहन कर 33.36 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किये हैं इसके अंतर्गत ऑटोमोबाइल की 54, पेट्रोलियम उत्पादों की 26 तथा शक्कर की 21 मालगाड़ियों का परिवहन किया गया।
जून 2023 में ऑटोमोबाइल के 54 रेक का परिवहन किया गया जिसमें राजस्व 10.44 करोड़ रुपए प्राप्त हुआ जो जून 2022 की तुलना में 51% अधिक है। जून 2022 में 45 रेक लोड किए गए, जिससे 6.91 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त हुआ था। पेट्रोलियम उत्पादों के 26 रेक जून 2023 में लोड किए गए, जिनसे 08.31 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ जो जून 2022 की तुलना में 109% अधिक है। जून 2022 में 22 रेक लोड किए गए और राजस्व 3.97 करोड़ रुपए प्राप्त हुआ था।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दु दुबे, अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेशकुमार सिंह के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. स्वप्निल नीला के नेतृत्व के सक्रिय प्रयासों की अहम भूमिका यह उपलब्धियां हासिल करने में रही है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ