मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर जून में 25 हज़ार से अधिक बिना टिकट लोगों पर जुर्माना

पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर जून 2023 में टिकट जांच के दौरान 25 हज़ार 377 लोगों को  बिना टिकट यात्रा करते पाया गया और उनसे  02 करोड़ 14 लाख 61 हज़ार रुपए जुर्माना वसूल किया गया। इसी के साथ 8477 लोगों को अनियमित रूप से यात्रा करने पर 50 लाख 95 हज़ार रुपए जुर्माना लगाया गया जबकि बिना बुक किए गए सामान को ले जाते हुए 164 लोगों से 21 हज़ार रुपए जुर्माना  राशि वसूल की गई है।
उक्त कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे के मार्गदर्शन में तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ.मिलिंद हिरवे के समन्वय में तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. रामदास भिसे के नेतृत्व में टिकट जांच निरीक्षकों तथा रेल सुरक्षा बल के सहयोग से की गई।
रेल प्रशासन द्वारा इस प्रकार की टिकट जांच नियमित तौर पर चलाई जा रही है। यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें अन्यथा उन्हें रेल अधिनियम के तहत जुर्माना देना होगा तथा न भरने की स्थिति में जेल की सजा भी हो सकती है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ