मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

एनईएसटीएस ने शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए 4062 रिक्तियों को भरने के लिए ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा (ईएसएसई)-2023 के लिए अधिसूचना जारी की

  जनजातीय कार्य मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन, नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (एनईएसटीएस), ईएमआरएस के लिए शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए भर्ती अभियान चला रहा है। एनईएसटीएस ने हाल ही में 4062 रिक्तियों को भरने के लिए ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा (ईएसएसई)-2023 के लिए अधिसूचना जारी की है।
    इसके परिणामस्वरूप ईएमआरएस में शैक्षिक मानकों में सुधार के लिए गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधन की स्थिति बनेगी।
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2023 से शुरू हो गई है।
    सीबीएसई के साथ समन्वय में एनईएसटीएसनीचे दी गई रिक्तियों के लिए ईएमआरएस में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की रिक्तियों को भरने के लिए “ओएमआर आधारित (पेन-पेपर)” मोड में ईएसएसई-2023 का आयोजन कर रहा है :

पद

रिक्तियां

प्रधानाचार्य

303

पीजीटी

2266

अकाउंटेंट

361

जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए)

759

लैब अटेंडेंट

373

कुल

4062

     

     

    प्रत्येक पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की विस्तृत प्रक्रियापात्रता मानदंड और पाठ्यक्रम के साथ अन्य विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है: emrs.tribal.gov.in
   राज्यों /केंद्र-शासित प्रदेशों में ईएमआरएस में रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन प्राप्त करने के लिए पोर्टल 30 जून 2023 से 31 जुलाई 2023 तक खुला है।
  ईएमआरएस 50% या अधिक अनुसूचित जनजाति आबादी और 20,000 या अधिक आदिवासी व्यक्तियों वाले प्रत्येक ब्लॉक में जनजातीय आबादी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय का एक प्रमुख पहल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ