मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल द्वारा कोल्हापुर – मिरज सेक्शन पर मॉक ड्रिल का आयोजन

     पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

 दुर्घटनाग्रस्त डेमू यात्री गाड़ी में बचाव एवं राहत कार्यो को प्रभावी ढंग से कर यात्रियों को मदद पहुँचाने के बारे में एक मॉक ड्रिल अभ्यास का आयोजन पुणे रेल मंडल द्वारा सोमवार दिनांक 10 जुलाई को किया गया । कोल्हापुर – मिरज रेलमार्ग  सेक्शन के हातकणंगले और जयसिंगपुर स्टेशनों के बीच एक यात्री गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में सूचना सेक्शन के गेटमन द्वारा नियंत्रण कक्ष -पुणे को सोमवार  दिनांक 10 जुलाई को  12.04 बजे दिया । दुर्घटना संदेश प्राप्त होने के पश्चात मंडल नियंत्रण कक्ष द्वारा सभी विभागों को तुरंत सूचित किया गया तथा जानकारी मिलते ही दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी  के यात्रियों को मदद पहुंचाने के लिए बजे मिरज रेलवे स्टेशन से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन, मेडिकल रिलीफ ट्रेन दुर्घटना स्थल की ओर 12.43 बजे रवाना की गई I  

        सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे, अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह एवं मंडल संरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार,मेडिकल टीम एवं रेल सुरक्षा बल के साथ दुर्घटना स्थल पर जल्द ही पहुँच गए तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए । दुर्घटना की सूचना राज्य सरकार के स्थानीय प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा विभाग को भी दी गई वे सभी अपने दल- बल के साथ आधे घंटे मेघटनास्थल पर पहुंच गए ।  जब सभी अधिकारियों और बचाव दल के सदस्यों को पता चला कि यह मॉक ड्रिल थी तब उन्होंने राहत की सांस ली I इसके बाद हुई मॉक ड्रिल मे कोच में फंसे यात्रियों को विभिन्न उपकरणों के माध्यम से बाहर निकालने, उन्हें अस्पताल  पहुंचाने और प्राथमिक उपचार देने का प्रदर्शन किया गया। डॉक्टर, एंबुलेंस, डॉक्टरों के साथ काम करने वाले कर्मचारी, विद्युत,  सिग्नल, ब्रेकडाउन स्टाफ, आदि  विभागों की तत्परता को देखते हुए मंडल रेलप्रबंधक इंदु रानी दुबे तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह ने उनकी सराहना की।       

          रेलवे अपनी आवश्यक सेवाओं को एवं किसी इमरजेंसी के समय इनकी क्षमताओ की जांच करने के लिए सेफ्टी  विभाग अन्य विभागों के साथ संयोजन कर मॉकड्रिल का आयोजन  समय – समय किया जाता  है तथा यह मॉकड्रील सफल रहा। इसमें पुणे रेल मंडल के कर्मचारियों का समर्पित भाव तथा कार्य कुशलता दिखाई दी।

          मंडल संरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार ने मॉकड्रील के समय पहुंचे रेलवे कर्मचारी तथा राज्य सरकार के स्थानीय प्रशासन की ओर से आए हुए मेडिकल, पुलिस बल तथा सब का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ