मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

डीजल लोको शेड-पुणे में संरक्षा संगोष्ठी प्रशिक्षण संपन्न


पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर डीजल लोको शेड-पुणे में सोमवार दिनांक 17 जुलाई को  नागरिक संरक्षा संगठन के सहयोग से मूलभूत संरक्षा संगोष्ठी प्रशिक्षण का आयोजन वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री डी. के. त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय रसायन प्रयोगशाला-पुणे के वरिष्ठ अधीक्षक इंजीनियर श्री शंकर माने तथा श्री सुदाम जोगदंड (रिटायर्ड) अतिथि व्याखाता के रूप में उपस्थित थे।
संरक्षा संगोष्ठी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को दैनिक कार्य में संरक्षा से संबंधित जागरूकता लाना एवं कार्य करते समय होने वाली दुर्घटना से बचना था।  डीजल लोको शेड-पुणे में डीजल/विद्युत लोकोमोटिव इंजनों का अनुरक्षण/रखरखाव का कार्य किया जाता है। अनुरक्षण कार्य करते समय आने वाली तकनीकी बाधाओं से शीघ्रता के साथ एवं सकारात्मक रूप से निपटने के लिए कर्मचारियों को प्रात्यक्षिक के माध्यम से मार्गदर्शन किया गया। कार्य करते समय मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर संरक्षा से संबंधित विशिष्ट मदों पर ध्यान देकर सुचारू रूप से कार्य करने के बारे में विस्तार से बताया गया।
संगोष्ठी में मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री पुलकित तिवारी, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी श्री पी.के. सिन्हा तथा अन्य  अधिकारीगण,  सुपरवाइजर्स, कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग  लिया। प्रशिक्षण सफलता पूर्वक पूरा करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ