समाज कल्याण आयुक्त ओमप्रकाश बकोरिया ने दिए बार्टी को निर्देश
पुणे, जुलाई (जिमाका)
अनुसूचित जाति वर्ग के नागरिकों को जाति सत्यापन प्रमाण पत्र शीघ्रता से मिल सके इसके लिए बार्टी को प्रदेश के साप्ताहिक बाजारों में जाति सत्यापन आवेदन पत्र भरने के लिए शिविरों का आयोजन करना चाहिए। यह निर्देश राज्य के समाज कल्याण आयुक्त ओमप्रकाश बकोरिया ने दिए हैं।
समाज कल्याण आयुक्त का पदभार ग्रहण करने के बाद श्री बकोरिया ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर संशोधन व प्रशिक्षण संस्था को भेट देकर कार्य की समीक्षा की, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां बार्टी के महासंचालक सुनील वारे, विभाग प्रमुख डॉ. सत्येंद्रनाथ चव्हाण, स्नेहल भोसले, अनिल कारंडे, आरती भोसले, रवींद्र कदम, वृषाली शिंदे आदि के साथ बार्टी संस्था के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
श्री बकोरिया ने आगे कहा कि समाज कल्याण विभाग और बार्टी संयुक्त रूप से अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। केंद्रीय लोक सेवा आयोग परीक्षाओं की तैयारी के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा में महाराष्ट्र से छात्रों की संख्या बढ़ाना साथ ही कौशल विभाग के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
बार्टी संस्था का काम बेहद प्रेरणादायक है। समाज कल्याण विभाग और बार्टी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलकर काम करेंगे। यह विश्वास भी उन्होंने व्यक्त किया।
बार्टी के महासंचालक सुनील वारे ने कहा कि समाज कल्याण आयुक्त के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति के नागरिकों के लिए जाति सत्यापन प्रमाणपत्र तीव्र गति से प्राप्त होने के लिए राज्य में साप्ताहिक बाजारों में शिविर लगाये जायेंगे और जाति सत्यापन का निपटारा किया जाएगा।
प्रस्ताविक में विभाग प्रमुख डॉ. सत्येंद्रनाथ चव्हाण ने कहा कि समाज कल्याण विभाग एवं बार्टी के माध्यम से अनुसूचित जाति को न्याय दिलाने के लिए और अधिक प्रयास किये जायेंगे।

0 टिप्पणियाँ