मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे स्टेशन पर आराम क्षेत्र (रिलैक्सिंग जोन) कियोस्क की सुविधा शुरू

पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल प्रशासन यात्रियों को अलग अलग सुविधाएं देने में सदैव प्रयासरत रहता है। इसी कड़ी में पुणे रेलवे स्टेशन पर अब एयरपोर्ट और मॉल की तरह सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
पुणे रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे की प्रमुख उपस्थिति में शनिवार, 22 जुलाई को पुणे स्टेशन पर आराम क्षेत्र (Relaxing Zone) कियोस्क की सुविधा का प्रारंभ किया गया, इसमें आरामा कंपनी की तीन रोबोटिक मसाज चेयर उपलब्ध हैं, जिससे यात्री प्लॅटफार्म पर बॉडी मसाज का आनंद ले पायेंगे। यह कियोस्क प्लेटफार्म संख्या एक पर स्थित है। इसका संचालन बेंगलुरु स्थित रोबोटिक टेक्नोलॉजीज कंपनी द्वारा किया जाएगा।
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पांच मिनट हेतु 60/- रुपए, 10 मिनट हेतु 100/- रुपए, 15 मिनट हेतु 150/- रुपए तथा  20 मिनट के लिए 180/-रुपए  शुल्क देना होगा।
मसाज चेयर की वजह से रक्त संचार में सुधार, मसल्स पर तनाव कम होना, पीठ एवं गर्दन की पीड़ा में आराम, अच्छा शारीरिक आकार तथा नींद की गुणवत्ता में सुधार आदि फायदे शामिल हैं।
दरअसल, 12 से 48 घंटे की यात्रा के बाद लोग थक जाते हैं। अगर ट्रेन किसी कारणवश लेट हो गई तो यात्रा में परेशानी होती है। थकान के चलते कार्य प्रभावित होते हैं। घर पहुंचकर भी लोग थकाहारा महसूस करते हैं। ऐसी स्थिति में स्टेशन पर बना  मसाज चेयर कियोस्क यात्रियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ