पुणे, जुलाई (जिमाका)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुभ हाथों मंगलवार, 1 अगस्त को पुणे मेट्रो की फुगेवाड़ी से सिविल कोर्ट और गरवारे कॉलेज से रूबी हॉल मार्गिका का लोकार्पण जो हो रहा है उसकी पृष्ठभूमि पर राज्य के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री और जिले के पालकमंत्री चंद्रकांतदादा पाटिल ने रूबी हॉल, सिविल कोर्ट और शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण किया और रूबी हॉल स्टेशन से शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन के बीच यात्रा भी की।
इस अवसर पर विधायक सिद्धार्थ शिरोले, विभागीय आयुक्त सौरभ राव, मेट्रो के व्यवस्थापकीय संचालक श्रावण हर्डीकर, पुणे महानगरपालिका आयुक्त विक्रम कुमार, जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख, मेट्रो के कार्यकारी संचालक डॉ. हेमंत सोनवणे, मुरलीधर मोहोल, राजेश पांडे आदि उपस्थित थे।

मेट्रो से यात्रा करने की अपील
पालकमंत्री श्री पाटिल ने इस अवसर पर कहा कि ये दोनों मार्ग के कारण पुणे और पिंपरी चिंचवड़ शहरों को जोड़ देंगे और पुणे शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की यात्रा भी सुविधाजनक हो जाएगी। नया मार्ग शिवाजीनगर, सिविल कोर्ट, आरटीओ, पुणे रेलवे स्टेशन, पीएमसी, संभाजी उद्यान, डेक्कन आदि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ेगा, इससे पुणे के नागरिकों को फायदा होगा। मेट्रो लाइन पुणे निवासियों को बेहतर यात्रा विकल्प प्रदान करेगी और शहर में यातायात जाम को दूर करने में मदद करेगी। नागरिकों के लिए मेट्रो स्टेशन तक यात्रा के लिए इलेक्ट्रिक बसें और पार्किंग की सुविधा भी होगी, इसलिए नागरिकों से मेट्रो से यात्रा करने की अपील उन्होंने की। श्री पाटिल ने मेट्रो चलानेवाली महिला ड्राइवर से बातचीत की और उन्हें बधाई दी।
ऐसा है मेट्रो रूट
पुणे मेट्रो के फुगेवाड़ी से सिविल कोर्ट तक 6.9 किमी के रूट पर 4 स्टेशन हैं तो गरवारे कॉलेज से रूबी हॉल तक 4.7 किमी मार्ग पर 7 स्टेशन हैं। इस प्रकार अब तक कुल 21 स्टेशनों के साथ 23.66 किलोमीटर लम्बाई का मेट्रो मार्ग पुणे और पिंपरी चिंचवड़ शहरों में कार्यान्वित किया गया है। इससे यात्रा का समय 50 फीसदी तक कम हो जाएगा। डेक्कन, शिवाजीनगर और पुणे महानगरपालिका में पीएमपीएमएल सेवा के साथ समन्वय किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ