मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सरकार ने संसद के मानसून सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई

    सरकार ने संसद के मानसून सत्र से पहले आज, 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। मानसून सत्र बृहस्पतिवार से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। बैठक के दौरान सरकार संसद के दोनों सदनों के सुचारू संचालन के लिए सभी दलों का सहयोग मांगेगी। इससे पहले, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सभी दलों से मानसून सत्र के दौरान विधायी और अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा में योगदान देने का आग्रह किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ