मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मुंबई और इससे सटे इलाकों में अगले दो से तीन दिनों तक मूसलाधार वर्षा होने की संभावना : मौसम विभाग

     मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में कल से तेज वर्षा हो रही है। दादर, परेल और सायन सहित कुछ अन्‍य स्‍थानों पर बारिश के कारण जलजमाव हुआ है। मुंबई नगर-निगम के अनुसार पूर्वी क्षेत्र में कल 69 दशमलव आठ-छह मिलीमीटर वर्षा हुई जबकि पश्चिमी इलाके में 73 दशमलव पांच-सात मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। नगर-निगम ने बताया है कि मुंबई के धारावी में मनोहर कॉलेज के पास एक इमारत की दीवार गिरने से तीन लोग घायल हो गए। उन्‍हें सायन के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच, मौसम विभाग ने मुंबई और इससे सटे इलाकों में अगले दो से तीन दिन तक मूसलाधार वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ