मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के निवासियों को सुरक्षित स्‍थानों पर बसाया जायेगा : मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे

    महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के निवासियों को सुरक्षित स्‍थानों पर बसाया जायेगा। रायगढ़ जिले में भूस्खलन के कारण 25 लोगों की मारे जाने के एक दिन बाद यह निर्णय लिया गया है। राज्‍य विधानसभा में श्री शिंदे ने कहा कि चेतावनी के बावजूद लोग अपने घरों को छोडने के लिए तैयार नहीं होते हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ऐसे सभी क्षेत्रों की पहचान करके वहां रह रहे लोगों का सुरक्षित स्‍थानों पर पुनर्वास सुनिश्चित करेगा।
    रायगढ़ भूस्खलन की घटना के बारे में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि अत्यधिक वर्षा, तेज हवाओं और कठिन भौगोलिक क्षेत्र के कारण राहत बचाव कार्यों में बाधा आई है। आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्‍ध कराने के लिए एक आधार शिविर बनाया गया है और विस्थापित परिवारों के आश्रय के लिए व्यवस्था की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ