मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट की संशोधित वेबसाइट का शुभारंभ

    पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के अध्यक्ष डॉ. दीपक मोहंती ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट की संशोधित वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पीएफआरडीए के पूर्णकालिक सदस्य प्रोफेसर मनोज आनंद और सुश्री ममता शंकरएनपीएस ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सूरज भान भी उपस्थित थे।

image0019WWB.jpg

https://npstrust.org.in पर उपलब्ध यह नई वेबसाइट उपयोगकर्ताओं के अनुभव को समृद्ध बनाने और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) एवं अटल पेंशन योजना (एपीवाई) से संबंधित जानकारी तक बिना किसी बाधा के पहुंच प्रदान करने की एनपीएस ट्रस्ट की प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। नई वेबसाइट को आकर्षक और सहज बनाया गया है जो डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों के लिए सुविधानजक है। इसमें लोगों की ज़रूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए कई नई सुविधाएँ और सुधार शामिल किए गए हैं। वेबसाइट की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं :
  1. सुव्यवस्थित नेविगेशन और विकल्प सूची का प्रारूप
  2. व्यवस्थित जानकारी
  3. नई सुविधाओं के साथ उन्नत ऑनलाइन सेवाएँ
  4. उन्नत उपयोगकर्ता अनुभव
  5. बेहतर खोज कार्यक्षमता
इसके मुख्य पृष्ठ पर ही3 महत्वपूर्ण टैब यानि "एनपीएस खाता खोलें", "सेवानिवृत्ति की योजना बनाएं" (पेंशन कैलकुलेटर) और "अपनी एनपीएस होल्डिंग्स देखें" सब्सक्राइबर्स की सुविधा के लिए रखे गए हैं।

image002LCOF.jpg

होम पेज पर हीसब्सक्राइबर्स इसमें प्रदान की गई सरलग्राफिक्स के माध्यम से समझने योग्य जानकारी में योजना के रिटर्न को देख सकते हैं।

3.jpg

एनपीएस और एपीवाई दोनों के लिए विकल्प सूची के प्रारूप को 6 सरल श्रेणियों जैसे सुविधाएँ और लाभऑनलाइन सेवाएँरिटर्न और चार्टएनपीएस कैलकुलेटरशिकायतें और निकास में व्यवस्थित और मानकीकृत किया गया है।

 https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004LREY.png

ऑनलाइन सेवाओं के अंतर्गत अपने पीआरएएनजन्मतिथि और ओटीपी को प्रमाणित करके सब्सक्राइबर्स अपने संबंधित सीआरए के साथ अपनी एनपीएस होल्डिंग्स भी देख सकते हैं।

 https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005DJWX.jpg

एनपीएस प्रारूप के दृष्टिकोण में सुधार किया गया है और मध्यस्थ के सभी विवरणउनके कार्योंसंपर्क विवरण आदि सहितग्राहकों को एक क्लिक पर उपलब्ध कराए गए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006EHMR.jpg

वेबसाइट हिंदी में भी उपलब्ध कराई गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007MJ17.jpg

एनपीएस ट्रस्ट अपने हितधारकों को सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करने के लिए अपनी सेवाओं और डिजिटल पहलों का और विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ