मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारत के अजीत सिंह ने पेरिस में पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्‍पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया

    भारत के अजीत सिंह ने पेरिस में पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्‍पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया है। अजीत ने फाइनल में 65 दशमलव चार-एक मीटर तक भाला फेंक कर पहला स्‍थान हासिल किया। उन्होंने 61 दशमलव आठ-नौ मीटर के थ्रो के साथ चैंपियनशिप का रिकॉर्ड तोड़ा। यह रिकॉर्ड इससे पहले चीन के चुनलियांग गुओ के नाम पर था। एक अन्य भारतीय रिंकू ने 65 दशमलव तीन-आठ के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता। श्रीलंका के दिनेश प्रियंता हेराथ रिंकू के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। भारत के सुंदर सिंह गुज्जर ने 61 दशमलव आठ-एक मीटर के थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ