मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अंबरनाथ-बदलापुर के बीच ट्रैक पर जलभराव के चलते कुछ गाड़ियां प्रभावित

20 जुलाई को डेक्कन क्वीन, सिंहगढ़, इंटरसिटी और डेक्कन एक्सप्रेस गाड़ियां रद्द

पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मुंबई रेल मंडल पर अंबरनाथ-बदलापुर स्टेशनों के बीच भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर जलभराव के चलते गुरुवार दिनांक 20 जुलाई को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 12124  पुणे-मुंबई डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस, 11010 पुणे-मुंबई सिंहगढ़ एक्सप्रेस तथा  11007 मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस,  12127 मुंबई-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं 22105 मुंबई-पुणे इंद्रायणी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
बुधवार दिनांक 19 जुलाई को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 12123 मुंबई-पुणे डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस, 11009 मुंबई-पुणे सिंहगड एक्सप्रेस, 11008 पुणे-मुंबई डेक्कन एक्सप्रेस, 12128 पुणे-मुंबई इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा 22106 पुणे-मुंबई इंद्रायणी एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।
बुधवार दिनांक 19 जुलाई  को कोल्हापुर से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11030 कोल्हापुर-मुंबई कोयना एक्सप्रेस पुणे में शार्ट टर्मिनेट होगी अर्थात यह गाड़ी पुणे-मुंबई के बीच रद्द रहेगी।
बुधवार दिनांक 19 जुलाई को मुंबई से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11139  मुंबई - गदग एक्सप्रेस गाड़ी को पुणे से गदग के लिए रवाना किया जाएगा अर्थात यह गाड़ी मुंबई-पुणे के बीच रद्द रहेगी।
बुधवार दिनांक 19 जुलाई को दौंड से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22943 दौंड- इंदौर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दौंड-मनमाड- जलगांव-सूरत होकर रवाना की जाएगी।
यात्री कृपया नोट कर लें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ