पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर पुणे में ताड़ीवाला रोड स्थित खाली पड़ी रेल बिल्डिंगों में बाहरी व्यक्तियों द्वारा अनधिकृत प्रवेश की सूचनाएं प्राप्त होने पर इस बारे में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दु दुबे, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल इंजीनियर श्री मनीषकुमार सिंह एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/ रेल सुरक्षा बल श्री उदयसिंह पवार के नेतृत्व में मंगलवार दिनांक 22 अगस्त को इंजीनियरिंग एवं रेल सुरक्षा बल-पुणे की संयुक्त गठित टीम ने ताड़ीवाला रोड में खाली पड़ी रेल बिल्डिंगों/आवासों को जांचा तथा बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश को रोकथाम के लिए बुनियादी सुरक्षा व्यवस्था सुनियोजित तरीके से की गई। साथ ही बंडगार्डन पुलिस स्टेशन से भी समन्वय कर उक्त कार्रवाई में मदद ली गई एवं अनाधिकार प्रवेश किए कुल 13 रेल आवासों को खाली कराया गया। इसी प्रकार बुधवार दिनांक 23 अगस्त को संयुक्त गठित टीम ने अभियान चलाकर लोक सेवा एरिया में अनधिकृत रूप से कब्जा किए गए चार रेलवे आवासों को खाली करवाया गया।

इस क्षेत्र में स्थित खाली पड़े रेलवे बिल्डिंगों /आवासों में बाहरी व्यक्तियों के अनाधिकार प्रवेश को पूर्ण रूप से रोकने हेतु तल मंजिल के आवासों के सभी दरवाजे तथा खिड़कियों को निकाल दिया गया है तथा सभी शौचालयों को नष्ट किया गया। ऊपरी मंजिल के सभी रेल आवासों के दरवाजों को लोहे की पट्टी व कील से बंद किया गया तथा पानी, लाइट सप्लाई बंद कर दी गई। शेष रेलवे आवासों में रह रहे रेलकर्मियों को अन्य जगहों पर स्थानांतरित करने के तुरंत बाद अतिशीघ्र इन बिल्डिंगों के ऊपरी मंजिलों मे जानेवाली सीढ़ियों को बंद करने हेतु सीमेंट की दीवार बनाने की व्यवस्था की जाएगी। उक्त कार्यवाही के दौरान आरपीएफ़ थाना-पुणे तथा बंडगार्डन पुलिस स्टेशन द्वारा उचित बंदोबस्त रखा गया एवं यह कार्रवाई सफल रही।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ