मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मेडिकल कॉलेज के डीन की आड़ में भ्रष्टाचार करनेवाली चांडाल चौकड़ी को करेंगे बेनकाब : युवासेना पुणे शहरप्रमुख सनी गवते

पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मेडिकल कॉलेज के डीन की आड़ में भ्रष्टाचार करनेवाली चांडाल चौकड़ी को बेनकाब करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह का दुर्व्यवहार करनेवाले समाज के दोषी हैं। शिक्षा की ज्ञान गंगा में भ्रष्टाचार करने में भी बिल्कुल न कतरानेवालों का पर्दा हटाने का काम युवासेना करेगी। यह चेतावनी युवासेना पुणे शहर के शहरप्रमुख सनी गवते ने दी है। 
मेडिकल कॉलेज के डीन की आड़ में हो रहे भ्रष्टाचार के मामले में युवासेना पुणे शहर की ओर से विभागीय आयुक्त सौरभ राव को निवेदन विस्तारक निलेश बडदे के मार्गदर्शन में युवासेना शहरप्रमुख सनी गवते ने दिया है। इस अवसर पर यहां प्रसाद बाबर, सुरेश जगताप, प्रसाद जठार, परेश खांडके, सागर दलवी, सागर गायकवाड, वैभव दिघे, सोनू पाटिल, अमर कामठे, गणेश घोलप, गौरव गायकवाड, प्रविण हिलगे, कुलदीप मुसमाडे, समीर शेख, विनायक नाईक, निखिल तोरे, सुरज दिवटे, अक्षय परदेशी, दीपक शेंडगे, सचिन पालवे, साहिल शेख, अंकित आहिरे, सुमित जाधव, निलेश तोरे आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। 
शहरप्रमुख सनी गवते ने आगे कहा कि युवा सेना के माध्यम से यह संघर्ष जारी रहेगा। निरंतर प्रयासों का आश्वासन देते हुए, युवा सेना अगली लड़ाई में तब तक स्वस्थ नहीं बैठेगी जब तक कि सरकारी जांच पुलिस कार्रवाई को छोड़कर नहीं हो जाती।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ