मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भुसावल मंडल पर ब्लाक कार्य के चलते कुछ गाड़ियां रद्द तथा परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
भुसावल मंडल के जलगांव-भुसावल सेक्शन में ब्लाक को लेकर तीसरी रेल लाइन से संबंधित यार्ड रिमाडलिंग एवं आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जिसके कारण दिनांक 12 एवं 14 अगस्त को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11039 कोल्हापुर-गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस, 13 अगस्त को रवाना होनेवाली 12114 नागपुर-पुणे,  02132 जबलपुर-पुणे तथा 14 अगस्त  को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 02131 पुणे- जबलपुर, 12136 नागपुर-पुणे, 11040 गोंदिया-कोल्हापुर, 12113 पुणे-नागपुर एवं दिनांक 15 अगस्त को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 12135 पुणे-नागपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। दिनांक 16 अगस्त को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11040 गोंदिया-कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलनेवाली गाड़ियां
1. दिनांक 14 अगस्त को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 12221 पुणे हावड़ा, 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद, परिवर्तित मार्ग लोनावला-पनवेल-वसई रोड-उधना-जलगांव होकर चलेगी।
2. दिनांक 14 अगस्त को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11077 पुणे-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस, 12149 पुणे-दानापुर एक्सप्रेस 12779 वास्को हजरत निजामुद्दीन गोवा  एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लोनावला-वसई रोड- उधना-जलगांव होकर चलेगी।
3. दिनांक 13 अगस्त को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 12150 दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, 11428 जसीडिह-पुणे एक्सप्रेस, 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जलगांव-वसई रोड-लोनावला होकर चलेगी।
4. दिनांक 13 अगस्त को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11078 जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस जलगांव-वसई रोड-कल्याण-लोनावला होकर चलेगी।
5. दिनांक 14 अगस्त को रवाना होनेवाली  गाड़ी संख्या 12782 हजरत निजामुद्दीन-मैसूर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इटारसी-नागपुर-बल्लारशाह होकर चलेगी।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ