मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मुंबई, अहमदाबाद, कोच्चि, लखनऊ, जयपुर और गुवाहाटी हवाई अड्डों पर डिजी यात्रा सुविधा शुरू की जाएगी

 अगस्त 2023 के महीने से 6 और हवाई अड्डों मुंबईअहमदाबादकोच्चिलखनऊजयपुर और गुवाहाटी में डिजी यात्रा सुविधा शुरू की जाएगी। इन हवाई अड्डों पर डिजी यात्रा बुनियादी ढांचे का कार्यान्वयन और स्थापना चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।
    1 दिसंबर, 2022 को नागर विमानन और इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा तीन हवाई अड्डोंनई दिल्लीवाराणसी और बेंगलुरु में इसकी शुरुआत के बाद सेडिजी यात्रा को चार और हवाई अड्डोंविजयवाड़ापुणेहैदराबाद और कोलकाता में शुरु किया गया है। इससे डिजी यात्रा सक्षम हवाई अड्डों की संख्या सात हो गई। उपरोक्त छह हवाई अड्डों के जुड़ने सेडिजी यात्रा-सक्षम हवाई अड्डों की कुल संख्या तेरह हो जाएगी।
    10 अगस्त 2023 तक 34,60,454 यात्रियों द्वारा डिजी यात्रा का उपयोग किया जा चुका है। उसी तिथि तकडिजी यात्रा मोबाइल एप्लिकेशन उपयोगकर्ता आधार 1.29 मिलियन था।
    डिजी यात्रा एक मोबाइल एप्लिकेशन-आधारित सुविधा है जो फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी (एफआरटीके आधार पर हवाई अड्डों पर यात्रियों की संपर्क रहितनिर्बाध आवाजाही के लिए बनाई गई है। यह यात्रियों को अपनी पहचान प्रमाणित करने और यात्रा विवरण को मान्य करने के लिए चेहरे की विशेषताओं का उपयोग करके कागज रहित और संपर्क रहित आवाजाही के माध्यम से हवाई अड्डों पर विभिन्न जांच चौकियों से गुजरने में मदद करता है।
  डिजी यात्रा प्रक्रिया मेंयात्री के डेटा की व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी (पीआईआईको किसी भी रूप में सुरक्षित नहीं रखा जाता। सभी यात्रियों का डेटा एन्क्रिप्ट किया जाता है और उनके स्मार्टफोन के वॉलेट में संग्रहीत किया जाता है। इसे केवल यात्री और यात्रा के मूल हवाई अड्डे के बीच साझा किया जाता हैजहां यात्री की डिजी यात्रा आईडी को मान्य करने की आवश्यकता होती है। उड़ान के प्रस्थान के 24 घंटे के भीतर हवाई अड्डे के सिस्टम से इस डेटा को हटा दिया जाता है। इस डेटा को सीधे यात्रियों द्वारा ही साझा किया जाता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ