मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ पर्यावरण प्रेमी आयुष मंगल द्वारा पर्यावरण संवर्धन के संदेश के साथ पर्यावरण पूरक थैलियों का किया गया वितरण

मोशी, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
हर वर्ष की तरह, इस साल भी स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री जयनारायण मंगल के परिवार ने मोशी स्थित स्मृतिवन में 77 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर करीब 30 लोग उपस्थित थे। प्रथम मोशी में ही रहने वाले मस्के बाबा के हाथों झंडा वंदन किया गया व सभी ने देशप्रेम से भरे भाव से राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी। फिर श्री अशोक मंगल जी द्वारा जयनारायण मंगल जी की मूर्ति को पुष्पहार अर्पित किया गया व पांच स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर पर भी पुष्पहार अर्पित किया गया।
मोशी स्थित कूड़े का पहाड़ भले ही हम सभी ने नहीं देखा, पर अब उसे अनदेखा करना शायद अब संभव ही नहीं है। उसी पहाड़ को देख आज की शुरुआत हुई। कूड़े के इस पहाड़ और इस जैसे अनगिनत पहाड़ हर जगह पर अपनी सभी सीमाओं को लांघ चुके हैं। सही में हम सभी को अपने पर्यावरण के प्रति जागरूक होने और पर्यावरण को बचाने हेतु कुछ मूल आदतों में बदलाव करने की जरूरत है।
कार्यक्रम के अंत में जूट से बनी थैलियों का वितरण किया गया। छोटी-छोटी बातें जैसे घरों से बाहर निकलते वक्त पानी की बोतल साथ ले जाना, कुछ भी समान खरीदना हो, तो घरों से ही कपड़े या जूट की थैली ले जाना, तैयार खाने का समान जैसे मिठाइयां या नमकीन के लिए घरों से डिब्बे ले जाना, इत्यादि के बारे में और इन छोटी-छोटी बातों से संभव बड़े बदलाव के बारे में सभी को समझाया व हर पल पर्यावरण का विचार भी सभी के मनों में रहे इसकी प्रतिज्ञा ली। यह नई शुरुआत नारियल फोड़कर की गई।
इस अवसर पर मंगल परिवार, अवचार परिवार, मस्के परिवार, नायर परिवार, गायकवाड़ परिवार, रामदास अंधारे, रावसाहेब यरनाल, सुनील पवार, श्रुति पवार, शिवराज हरालय इत्यादि उपस्थित थे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ