मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

एनएमआईएमएस इंदौर में आयोजित हुआ सर्क्युलर इकोनोमी पर राउन्ड टेबल पैनल डिस्कशन, इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव रहे उपस्थित

इंदौर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
अकादमिक उत्कृष्टता और स्थिरता में अग्रणी NMIMS इंदौर ने सर्क्युलर इकोनोमी-ए केस ऑफ इंदौर (Circular Economy – A Case of Indore) पर एक राउन्ड टेबल पैनल डिस्कशन की मेजबानी की। इस सम्मेलन का आयोजन ग्लोबल ऑर्डर एंड ईडीएफ (पर्यावरण रक्षा फाउंडेशन-इंडिया चैप्टर) की ओर से किया गया था, जिसका उद्देश्य इंदौर शहर को पिछले छह साल से लगातार भारत के सबसे सुंदर और स्वच्छता स्थिरता के क्षेत्र में उसकी भव्यता को रेखांकित किया गया। इंदौर शहर ने लगातार छह वर्षों से भारत के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव उपस्थित रहे और सम्मेलन के दौरान इन्होंने अपनी मूल्यवान अंतर्दृष्टि और सुझाव दिये।
सम्मेलन में इंदौर की पर्यावरण चेतना की विशेष उपलब्धियों का खासतौर से उल्लेख किया गया। सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी हितधारकों ने इस आयोजन को महत्वपूर्ण मुद्दों पर शैक्षणिक विमर्श को प्रोत्साहित करने और छात्रों और संकाय के बीच समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए एनएमआईएमएस इंदौर की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। एनएमआईएमएस इंदौर प्रतिभागियों के बीच बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने और चर्चा को एक गतिशीलता प्रदान करने का एक बेहतरीन मंच है।
इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर को आज हम जहां हैं वहां पहुंचने में वर्षों का समय और निरंतर प्रयास लगा। 2015 से 2023 तक इंदौर के लोगों ने शहर में पूर्ण परिवर्तन देखा है। एक विचार को व्यवहार में लाने के लिए लोगों के अंदर बदलाव लाने की जरूरत होती है। हम वह बदलाव लाने में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारे इंदौर का नाम ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी एक उदाहरण के तौर पर लिया जाता है। उन्होंने कचरा निष्पादन में पुनर्चक्रण की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अन्य देशों की तुलना में भारत इस मामले में काफी आगे रहा है। कचरा निष्पादन एक के माध्यम से रोजगार पैदा करने की संभावना बन रही है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए हमने कई महिलाओं को ई-रिक्शा उपलब्ध कराया है। इससे हमें शहर के वायु सूचकांक को भी बेहतर रखने में मदद मिलेगी।
एनएमआईएमएस इंदौर के निदेशक डॉ. अंशुमन जसवाल ने कहा कि अजादी 75 स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में इंदौर को 6 वीं बार भारत में सबसे स्वच्छ शहर से सम्मानित किया गया है। यह डिस्कशन स्थिरता के लक्ष्य के प्रति हमारे समर्पण का प्रदर्शन है। यह ग्रेट माइंड्स के लिए एक शानदार मंच साबित हुआ है जो भारत को एक स्वच्छ और हरित भारत के सपने को साकार करेंगे।
एनएमआईएमएस इंदौर स्कूल ऑफ कॉमर्स के प्रोग्राम चेयरपर्सन डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि इस तथ्य का प्रमाण है कि एनएमआईएम इंदौर विश्वस्तरीय शैक्षणिक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ अपने छात्रों के बीच पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मेलनों से युवा पीढ़ी को समाज और राष्ट्र में सकारात्मक योगदान देने में मदद मिलेगी।
एनएमआईएमएस इंदौर की स्थिरता के लिए प्रतिबद्धता इसकी विभिन्न अग्रणी पहलों पर चर्चा के माध्यम से स्पष्ट है। यहां कई मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। सम्मेलन में कई विषयों का जिक्र हुआ, जिसमें कैंपस में लगी पिछले पांच साल से स्वाहा मशीन है। यह मशीन गत पांच साल से परिचालन में है। यह मशीन बायो-डी ग्रेडेबल कचरे को उर्वरक में बदलने का काम करता है। एनएमआईएमएस इंदौर में एक और उल्लेखनीय पहल बैटरी संचालित वाहन- एक्विला भी रही है। जो कार्बन उत्सर्जन को कम करते हुए, परिसर में पर्यावरण के अनुकूल परिवहन प्रदान करती है। अपशिष्ट जल को साफ कर उन्हें फिर से इस्तेमाल में लाने लायक बनाने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी यहां लग रहा है जो जल्द ही चालू हो जाएगा। इस प्लांट के अभिनव संयंत्र में एक सौ पचास किलो लीटर पानी को स्वच्छ किया जा सकेगा।
पैनल के अन्य गणमान्य व्यक्तियों में अजय जैन, निदेशक, इको प्रो एनवायरनमेंटल सर्विसेज, संदीप खानवालकर, डायरेक्टर, इको सोल एनवायरो, डॉ. संदीप नारुलकर, उपाध्यक्ष, पर्यावरण संरक्षण, अनुसंधान और विकास केंद्र भी उपस्थित थे।
श्री गौरव मोघे डिप्टी रजिस्ट्रार और सारा सक्सेना, बी. बी. ए स्टूडेंट काउंसिल छात्रा ने कार्यक्रम का आयोजन तथा संचालन किया।
एनएमआईएमएस इंदौर के बारे में :
इंदौर विनिर्माण और संचालन उद्योग के लिए संभावनाओं से भरा शहर है। एनएमआईएमएस इंदौर इन क्षेत्रों में काम करने के लिए छात्रों को विशेष योग्यता के साथ तैयार करता है। इंदौर के पास फार्मेसी, विनिर्माण और आईटी उद्योगों के लिए विशेष एसईजेड है जहां रोजगार के अपार अवसर हैं। एनएमआईएमएस इंदौर ऐसे छात्रों को प्रशिक्षित करता है जो व्यापार और संगठन खड़ा कर सकें। यह संस्था मार्क सेट करने और नविनतम पाठ्यक्रम सामग्री और प्रबंधन तकनीकों के बारे में जानकारी देने के लिए जानी जाती है, जिससे छात्रों के अंदर चुनौतियों से निपटने के लिए मजबूत नींव पड़ती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ