मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रक्षा लेखा विभाग अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सेना) महिला क्रिकेट टीम का चयन

पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रक्षा लेखा स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वावधान में 04 अक्टूबर 2023 से 08 अक्टूबर 2023 तक लखनऊ में रक्षा लेखा अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में पुरुषों की क्रिकेट टीमों के साथ-साथ महिला क्रिकेट टीमों को भी शामिल किया जाना निश्चित (तय) है, जिनकी स्पर्धा पुरुषों से अलग होगी। रक्षा लेखा विभाग, नई दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से चार महिला क्रिकेट टीम आपस में स्पर्धा करेंगी। पश्चिम क्षेत्र के लिए एक विशिष्ट महिला  क्रिकेट टीम बनाई गई है, जिसका नाम रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सेना), पुणे रखा गया है।
उक्त स्पर्धा में प्रतिभागियों को विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों (120) से बुलाया गया एवं 06 सितंबर 2023 को एक सशक्त चुनिन्दा महिला क्रिकेटरों की प्रतिभाशाली टीम का गठन एवं चयन आदरणीय डॉ. राजीव चव्हाण, भा.र.ले.से, एनडीसी, प्रधान नियंत्रक (रक्षा लेखा), दक्षिण कमान, पुणे के कुशल मार्गदर्शन और अगुवाई में किया गया। इस टीम के चयन में श्री विक्रम राजापुरे, भा.र.ले.से, रक्षा लेखा वरिष्ठ उपनियंत्रक, श्री स्वप्निल हनमाने, भा.र.ले.से, रक्षा लेखा वरिष्ठ सहायक नियंत्रक, श्री रवि कुमार, वरिष्ठ लेखा अधिकारी, डॉ. अनिल कुडिया, सहायक निदेशक (रा.भा.) तथा श्री भगवान काकड़, वरिष्ठ लेखा परीक्षक ने चयनकर्ता के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वैश्विक कोविड-19 महामारी के पश्चात रक्षा लेखा विभाग में लंबे अंतराल के बाद खेलों की पूर्ववर्ती एवंराष्ट्रीय स्टार की भव्य प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, जिससे कि अभ्यास में गर्मजोशी, उमंग और उत्साह संचारित है। आदरणीय डॉ. राजीव चव्हाण, भा.र.ले.से, एनडीसी, प्रधान नियंत्रक (रक्षा लेखा), दक्षिण कमान, पुणे ने आशा व्यक्त की कि रक्षा लेखा विभाग के पश्चिम क्षेत्र की रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सेना) की यह नवचयनित महिला टीम इस प्रतियोगिता में अवश्य ही विजयी ठहरेगी। उन्होंने इस महिला टीम को अपनी ओर से अनेकानेक शुभकामनाएं एवं सफलता की बधाइयाँ अर्पित की हैं।
यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ