पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मंगलवार, 19 सितंबर को गाड़ी संख्या 11411 परली-मिरज पैसेंजर के मिरज स्टेशन पहुंचने पर रेल सुरक्षा बल के सहायक निरीक्षक श्री राकेश कांबले एवं अन्य डॉग स्क्वाड के डॉग चेतक एवं खंड्या के साथ मिरज स्टेशन पर नियमित चेकिंग पर थे। इस दौरान गाड़ी से प्लेटफार्म पर उतरनेवाले यात्रियों में एक यात्री कपड़े की थैली में कुछ सामान लेकर उतरा। डॉग चेतक ने उक्त कपड़े की थैली को सूंघकर उसमें किसी संदिग्ध वस्तु के होने का अपने हैण्डलर जवान को इशारा किया।
यात्री से पूछताछ करने पर उसने अपनी थैली में कुछ पटाखे लेकर यात्रा करने की बात को स्वीकार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे थाने ले जाकर बयान लिया गया एवं रेलवे एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की विवेचना जारी है।
रेल प्रशासन सभी रेल उपयोगकर्ताओं से अनुरोध करता है कि यात्रा के दौरान स्टोव, गैस सिलेंडर, किसी तरह का ज्वलनशील कैमिकल, पटाखे, तेजाब लेकर यात्रा न करें, साथ ही यात्रा के दौरान धूम्रपान करने से भी बचे क्योंकि ऐसा करने से जान माल को क्षति पहुंच सकती है।
सभी रेल उपयोगकर्ता कृपया रेल प्रशासन को सहयोग कर सुरक्षित एवं सुखमय यात्रा करें।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ