मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रेलवे कर्मचारियों और जनता के बीच स्वच्छता जागरूकता जगाने के लिए पुणे स्टेशन पर स्वच्छता रैली का किया गया आयोजन

पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल ने 16 सितंबर 2023 से 02 अक्टूबर 2023 तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के दूसरे, तीसरे और चौथे दिन के हिस्से के रूप में स्वच्छ संवाद और स्वच्छ स्टेशन मनाया है। मध्य रेल के सभी मंडलों ने स्टेशनों के सभी मुख्य क्षेत्रों की गहन सफाई गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया।
पुणे मंडल पर स्टेशनों की सघन सफाई की गई। कर्मचारियों और यात्रियों द्वारा उचित सफाई प्रथाओं को अपनाने और गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग कूड़ेदान के उपयोग पर सलाह दी गई।
रेलवे कर्मचारियों और जनता के बीच स्वच्छता जागरूकता जगाने के लिए सभी रेलवे सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी विरोधी पोस्टर प्रदर्शित किए गए। वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पुणे स्टेशन पर स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ