मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शिक्षक दिवस पर अण्णासाहेब मगर कॉलेज में किया गया भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन

मांजरी, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय में राष्ट्रीय छात्र सेना, स्वास्थ्य विभाग व दर्पण ब्लड बैंक द्वारा संयुक्त रूप से मंगलवार, 5 सितम्बर 2023 को शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पुणे जिला शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेंद्र घाडगे द्वारा किया गया। इस अवसर पर यहां महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नितिन घोरपडे, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. शंतनु जगदाले, तर्पण ब्लड बैंक के शशिकांत जगदाले, जनसंपर्क अधिकारी अभय जगदाले, उपप्राचार्य शुभांगी औटी, उपप्राचार्य प्रा. अनिल जगताप, प्रा. नाना झगडे, संदीपान पवार, नारायण खोमने व अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। रक्तदान शिविर में कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं समेत कुल 144 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। 
शिक्षक दिवस के अवसर पर राजेंद्र घाडगे ने शिक्षकों का अभिनंदन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य डॉ. नितिन घोरपड़े ने रक्तदान का महत्व बताया। उपस्थित मुख्य अतिथिगणों द्वारा रक्तदाताओं को रक्तदान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम की प्रास्तावना कैप्टन डॉ. धीरज देशमुख ने की और आभार प्रदर्शन डॉ. शरद गिरमकर ने किया। रक्तदान शिविर का आयोजन महाविद्यालय के स्वास्थ्य विभाग के समन्वयक डॉ. शरद गिरमकर व राष्ट्रीय छात्र सेना समन्वयक कैप्टन डॉ. धीरज देशमुख ने किया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ