मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मध्य रेल पुणे और हटिया के बीच 10 अतिरिक्त साप्ताहिक त्यौहार विशेष चलाएगा

मुंबई, अक्टूबर, (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
    त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेल पुणे और हटिया के बीच 10 अतिरिक्त त्योहार विशेष ट्रेन सेवा चलाएगा।
विवरण इस प्रकार हैं :
पुणे-हटिया साप्ताहिक त्यौहार विशेष- 10 यात्राएं (20 एलएचबी कोच)
02845 साप्ताहिक त्यौहार विशेष दिनांक  03.11.2023 से 01.12.2023 (5 ट्रिप) तक प्रत्येक शुक्रवार को पुणे से 10.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15.25 बजे हटिया पहुंचेगी।
02846 साप्ताहिक त्यौहार विशेष दिनांक 01.11.2023 से 29.11.2023 (5 ट्रिप) तक प्रत्येक बुधवार को हटिया से 21.30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 02.45 बजे पुणे पहुंचेगी।
हॉल्ट : दौंड कॉर्ड लाइनअहमदनगरकोपरगांवमनमाडभुसावलअकोलाबडनेरावर्धानागपुरगोंदियादुर्गरायपुरबिलासपुरझारसुगुड़ा और राउरकेला
संरचना : 20 एलएचबी कोच इस प्रकार हैं- 14 वातानुकूलित 3-टियर, 2 शयनयान श्रेणी, 3 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें 1 गार्ड ब्रेक वैन और जेनरेटर कार सह सामान वैन शामिल है।
आरक्षण : ट्रेन संख्या 02845 की यात्राओं के लिए बुकिंग 02.11.2023 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर खुलेगी।
उक्त विशेष ट्रेन की विस्तृत समय और ठहराव की जानकारी के लिए कृपया www.enquiry. Indianrail.gov.in पर देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें।
    यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभागमध्य रेलछत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ