मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

तमिलनाडु के शिवकाशी में दो पटाखा फैक्ट्रियों में हुए विस्फोट में 11 लोगों की मृत्‍यु

    तमिलनाडु के शिवकाशी में रंगमपलयम में एक पटाखा फैक्ट्री में आज दोपहर हुए विस्फोट में दस लोगों की जलकर मौत हो गई और दो घायल हो गए। दोनों घायल महिलाएं थी जो 70 प्रतिशत तक जल चुकी थी। घायलों को तुरंत शिवकाशी के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल गाड़ियों को लगाया गया। यह घटना भंडारण में चूक के कारण हुई।

    इससे पहले दिन में एक और दुर्घटना हुई जिसमें शिवकाशी के सिक्कनैक्कनपट्टी में एक अन्य पटाखा फैक्ट्री में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के निकट परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ