मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

13 अक्टूबर को एमआईटी एडीटी यूनिवर्सिटी का छठा दीक्षांत समारोह : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में 2805 छात्रों को प्रदान की जाएंगी डिग्रियां

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
एमआईटी यूनिवर्सिटी ऑफ़ आर्ट, डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी, विश्वराजबाग, पुणे द्वारा छठा दीक्षांत समारोह शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023 को शाम 4.30 बजे आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन और राजमार्ग, भारत सरकार नितिन गडकरी और प्रोफेसर विश्वधर्मी डॉ. विश्वनाथ दा. कराड की अध्यक्षता मेें दार्शनिक संत ज्ञानेश्वर महाराज विश्वशांति डोम, विश्वराज बाग, लोनी कालभोर में आयोजित किया गया है।
एमआईटी एडीटी विश्वविद्यालय की 2015 में अपनी स्थापना के बाद से एक उल्लेखनीय यात्रा रही है। विश्वविद्यालय की अविश्वसनीय परंपरा, जो 2016-17 में 26 छात्रों को डिग्री प्राप्त करने के साथ शुरू हुई, इस वर्ष 2805 छात्रों तक पहुंच गई है। इस कार्यक्रम में देशभर से अभिभावकों और छात्रों समेत 7 हजार से अधिक लोग उपस्थित रहेंगे।
विश्वविद्यालय ने परीक्षा के लिए पूर्ण डिजिटल प्रणाली अपनाई है, इसलिए परीक्षा का सुचारू निष्पादन, समय पर परिणाम और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता ‘एमआईटी एडीटी’ की विशेषता बन गई है। इस साल हम दीक्षांत समारोह में नितिन गडकरी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। यह जानकारी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. महेश चोपड़े, दीक्षांत समारोह के चेयरमैन डॉ. रामचन्द्र पुजेरी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ज्ञानदेव निलवर्ण, इंजीनियरिंग शाखा के निदेशक डॉ. वीरेंद्र शेटे ने संयुक्त रूप से दी है। 
इस साल यूनिवर्सिटी के 2805 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। साथ ही समारोह में 23 छात्रों को पीएचडी, 51 छात्रों को गोल्ड मेडल और 188 छात्रों को रैंक होल्डर सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इस अवसर पर एमआईटी एडीटी विश्वविद्यालय द्वारा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) बैंगलुरू के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री प्रो. डॉ. ए.एस. किरण कुमार को विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उनके योगदान के लिए भारतरत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
-प्रोफेसर डॉ. मंगेश कराड,
कुलपति एवं कार्यकारी अध्यक्ष,
एमआयटी एडीटी यूनिवर्सिटी, पुणे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ