पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर वास्तविक यात्रियों की सुविधा के लिए मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दु दुबे के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे के संयोजन एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. रामदास भिसे के नेतृत्व में शुक्रवार, 20 अक्टूबर को पुणे-दौंड सेक्शन में विभिन्न मेल/एक्सप्रेस यात्री गाड़ियों के साथ-साथ पुणे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, जिसमें 64 टिकट जांच कर्मियों ने भाग लेकर अनियमित/ बिना टिकट यात्रा करने वाले 1317 लोगों से 11 लाख 38 हज़ार रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूल किया।वास्तविक यात्रियों को यात्रा के दौरान असुविधा न हो इसलिए इस प्रकार की टिकट जाँच भविष्य में भी लगातार की जाती रहेगी। यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।



0 टिप्पणियाँ