मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर-मुंढवा क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत 48 हजार 431 मूर्तियों का किया गया विसर्जन : सहायक आयुक्त बालासाहेब ढवले

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसर में 10 दिन चले गणेशोत्सव का समापन 29 सितंबर को बड़े धूमधाम से हो गया। हड़पसर-मुंढवा क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत निर्माण की गईं विसर्जन टंकियों में 842, लोहे की टंकियों में 25 हजार 695, घूमती टंकी में 6 हजार 560 और और संकलित मूर्ति 15 हजार 6634 कुल 48 हजार 431 बप्पा की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस समय 70 हजार 300 किलोग्राम निर्माल्य संग्रहित हुआ। महानगरपालिका प्रशासन ने श्री प्रतिमा के विसर्जन और निर्माल्य संग्रहण के लिए हड़पसर-मुंढवा क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर 36 केंद्रों का नियोजन किया गया था। यह जानकारी हड़पसर-मुंढवा क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त बालासाहेब ढवले ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ