मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सभी को व्यसनमुक्त रहने का लेना चाहिए संकल्प : शैलेंद्र बेल्हेकर

मांजरी, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था की ओर से मांजरी बुद्रुकगांव की ग्रामदैवत मांजराईदेवी मंदिर परिसर में दशहरा उत्सव के अवसर पर ‘सोन घ्या व्यसनमुक्त रहा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दशहरा उत्सव के अवसर पर देवी के मंदिर में आने वाले नागरिकों को आप्टा के पत्ते देकर उनसे कहा गया कि आप सभी को व्यसन से मुक्त रहने का संकल्प लेना चाहिए। नागरिकों ने इस अनूठी पहल की सराहना की और एक-दूसरे को गले लगाकर नशे से मुक्ति की कामना की। पहल के बारे में बताते हुए अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर ने यह जानकारी दी। 
पहल का सफलतापूर्वक संयोजन एडवोकेट संतोष मोटे, नंदकुमार घुले, स्वराज घुले, नितिन बनकर, ओजस बेल्हेकर, पांडुरंग घुले, श्रीनिवास बनकर और संस्था के सदस्यों द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ