मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हरिभाऊ काले समाजसेवक पुरस्कार से सम्मानित

मांजरी, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महादेवनगर स्थित जयहिंद मित्र मंडल के स्वर्ण महोत्सव वर्ष के अवसर पर समाज की उन्नति में अहम योगदान देनेवाले समाजरत्नों को समाजसेवक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पिछले 25 सालों से निरंतर विधायक पहलों के माध्यमों से समाज में अहम भूमिका निभानेवाले सामाजिक कार्यकर्ता हरिभाऊ काले द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को मद्देनजर रखते हुए मंडल द्वारा उनका समाजसेवक पुरस्कार के लिए चयन किया गया।
हड़पसर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक (अपराध) विश्वास डगले के शुभ हाथों सामाजिक कार्यकर्ता हरिभाऊ काले को समाजसेवक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यहां पुणे शहर परिमंडल 5 के डीसीपी विक्रांत देशमुख, राकांपा हड़पसर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, निवेदक अविनाश घुले, जयहिंद मित्र मंडल के  संस्थापक राकेश तुपे, कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका ह्यूमन राइट्स पुणे शहर उपाध्यक्षा भारती तुपे, रमेश तुपे, मंडल के अध्यक्ष विश्वजीत तुपे, कार्याध्यक्ष सुयश पाटिल, उपाध्यक्ष प्रतीक टकले, सचिव दिनेश जवलकर, ऋषिकेश मुले, विशाल कुलकर्णी, मंदार सोनवणे, मोहन आल्लाडा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ