पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
देश में महिला सशक्तिरण के बारे में जागरूकता फैलाने और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के एक भाग के रूप में नारी शक्ति का जश्न मनाने के उद्देश्य से देश का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल सी.आर.पी.एफ. महिला मोटर साइकिल अभियान 2023 का आयोजन कर रहा है। इसी कम में महिला मोटर साइकिल अभियान 2023 को 05 अक्टूबर 2023 को श्रीनगर शिलांग और कन्याकुमारी के रास्ते देश के विभिन्न हिस्सों से रवाना किया गया था। तद्नुसार 76 महिला बाईकर्स (प्रत्येक स्थान से 25) वाली तीन टीमों को 05 अक्टूबर 2023 को हरी झण्डी दिखाई गई, जो देश की लंबाई और चौड़ाई में 10,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह अभियान 31 अक्टूबर 2023 को गुजरात के एकता नगर में विश्व प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर समाप्त होगा। देश के दक्षिणी क्षेत्र से 25 महिला बाईकर्स सहित महिला मोटर साइकिल अभियान 2023 को 05 अक्टूबर 2023 को कन्या कुमारी से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया जोकि तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना से होते हुए 18 अक्टूबर 2023 को महाराष्ट्र राज्य के सोलापुर में प्रवेश किया गया। सोलापुर में स्थानीय स्कूल / कॉलेज के छात्रों, आगनवाडी कार्यकर्ताओं, महिलाओं एवं स्वयंसेवक समूहों द्वारा महिला बाईकर्स का स्वागत किया गया। 19 अक्टूबर 2023 को श्री राजेन्द्र माने, भारतीय पुलिस सेवा, पुलिस आयुक्त सोलापुर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया। महिला मोटर साइकिल अभियान उसी दिन अर्थात् 19 अक्टूबर 2023 को ग्रुप केन्द्र केरिपु.बल तलेगांव पुणे पहुँचा और ग्रुप केन्द्र केरिपु. बल तलेगांव, पुणे में एक विशाल सभा द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया, जहाँ पर उनका दो दिनों का ठहराव था।

21 अक्टूबर 2023 को ऐतिहासिक स्थान शनिवारवाडा, पुणे में आयोजित एक समारोह में महिला मोटर साइकिल अभियान को श्री रमेश चव्हाण, भारतीय प्रशासनिक सेवा, सी.ई.ओ. जिला परिषद, पुणे के द्वारा सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री राकेश कुमार, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र केरिपु.बल तलेगाँव, पुणे एवं श्री वैभव नींबालकर, भारतीय पुलिस सेवा, पश्चिमी सेक्टर केरिपु.बल भी उपस्थित थे।
इस अभियान को आज 22 अक्टूबर 2023 सुबह 12.30 बजे श्रीमती अश्विनी ताई लक्ष्मण भाऊ जगताप, माननीय विधायक, पिंपरी द्वारा सुश्री स्नेहल प्रदीप शिंदे (एशियाई खेल 2022 कबड्डी में स्वर्ण पदक विजेता), श्री दर्शन लाल गोला, उप महानिरीक्षक रेंज पुणे, श्री राकेश कुमार, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र केरिपु.बल, पुणे, श्री वैभव निंबालकर, भारतीय पुलिस सेवा, उप महानिरीक्षक, पश्चिमी सेक्टर केरिपु.बल, अधिकारियों, जवानों एवं परिवारजनों की उपस्थिति में अभियान को आगे की यात्रा के लिए हरी झण्डी दिखाई गई। इस उपलक्ष्य में केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों एवं स्थानीय सांस्कृतिक समूह द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
यह अभियान मुंबई, नाशिक एवं सूरत होते हुए 31 अक्टूबर 2023 से पहले एकता नगर, गुजरात पहुँचेगा।
यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ