पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे-मिरज रेलखंड पर रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य तेज गति से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चरणबद्ध रुप से चल रही इस परियोजना में नीरा तथा लोणंद स्टेशनों के बीच डबलिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। कमिश्नर रेलवे सेफ्टी श्री मनोज अरोरा ने इस 07.64 किलोमीटर सेक्शन के रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य का रविवार, 22 अक्टूबर को विस्तृत एवं गहन निरीक्षण कर रेलगाड़ियों को इस सेक्शन में चलाने के लिए सहमति दे दी है। अब इस सेक्शन में दोनों लाइनों से रेल यातायात सुगम होगा, जिससे गाड़ियों के निर्बाध तथा शीघ्र रूप से चलाने में बहुत मदद मिलेगी।
इस दौरान उनके साथ कंस्ट्रक्शन आर्गेनाइजेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री विवेककुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दु दुबे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
पुणे-मिरज के 279.05 किलोमीटर के सेक्शन में अब तक 174.68 किलोमीटर रेलमार्ग का दोहरीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है, जिसमें पुणे से शिंदवने, आंबले से राजेवाड़ी, दौंडज से वाल्हा, शेनोली से भवानी नगर, भवानी नगर से ताकारी, ताकारी से किर्लोस्कर वाड़ी, सातारा से कोरेगांव, पलसी से जरंडेश्वर, नांद्रे से भिलवडी, नांद्रे से सांगली आदि सेक्शन सम्मिलित हैं तथा बचे हुए सेक्शन का ट्रैक रेल दोहरीकरण कार्य भी गति से शुरू है। नीरा-लोणंद सेक्शन में रेल दोहरीकरण के साथ-साथ विद्युतीकरण का कार्य भी पूरा किया गया है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ