मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर सतर्कता जागरूकता सेमिनार का किया गया आयोजन

पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, पुणे में 05 अक्टूबर 2023 को मंडल के सभी अधिकारियों के लिए सतर्कता जागरूकता के संबंध में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।   इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इंदु दुबे, अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
मध्य रेल के वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक (सतर्कता) श्री प्रतीक गोस्वामी ने सतर्कता और उसके लिए कानूनी प्रावधानों से संबंधित विभिन्न मुद्दों के बारे में अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने विशेष रूप से ऑफिस कार्य के दौरान सतर्कता की दृष्टि से बरती जाने वाली सावधानियों के कुछ उदाहरण दिये तथा प्रस्तुत बातों का मार्गदर्शन करते हुए चर्चा की।  उन्होंने इस बात की जरूरत बताई कि सभी को पारदर्शी तरीके से काम करना चाहिए। श्री प्रतीक गोस्वामी ने सार्वजनिक हित प्रकटीकरण और मुखबिरों की सुरक्षा (पीआईडीपीआई) संकल्प के बारे में सीवीसी द्वारा जारी निर्देशों को लेकर जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया और विभागीय अधिकारियों को उस दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।  उन्होंने भ्रष्टाचार का विरोध करें;  राष्ट्र के प्रति समर्पित लिए रहें, थीम पर 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023’ मंडल स्तर पर मनाने पर जोर दिया।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दु दुबे ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और इस बात पर जोर दिया कि सतर्कता संबंधी मामलों में विचारों और मार्गदर्शन के लिए किसी पर निर्भर रहने के बजाय अधिकारियों को अपने विवेक से कार्य करना चाहिए और इसे दैनिक कामकाज में लागू करना चाहिए।  सेमिनार में उपस्थित अधिकारियों ने सतर्कता संबंधी विषयों पर अपनी जिज्ञासाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।
सेमिनार का संयोजन तथा सूत्र संचालन मंडल कार्मिक अधिकारी श्री जितेन्द्र पी. सिंह ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ