‘विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस’ आबणे हॉस्पिटल में मनाया गया
हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
20 अक्टूबर को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस अर्थात् हड्डियों की भंगुरता बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
आबणे हॉस्पिटल और हड़पसर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से प्रत्येक माह स्वास्थ्य संबंधित एक व्याख्यान का आयोजन किया जाता है। इस पहल के तहत 20 अक्टूबर को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस के उपलक्ष्य में एक व्याख्यान का आयोजन किया गया।
ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों की भंगुरता के बारे में नागरिकों का मार्गदर्शन करते हुए डॉ. मंगेश बोराटे ने हड्डियों की संरचना विभिन्न रोगों के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि मधुमेह, थायराइड, रक्तचाप जैसी बीमारियों के साथ-साथ उम्र के कारण हड्डियों की कमजोरी और अन्य कारकों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। हड्डियों की मजबूती के लिए बचपन से ही संतुलित आहार जिसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, अन्य खनिज, प्रोटीन उचित मात्रा में रहने के साथ हवा और उसके साथ विटामिन डी महत्वपूर्ण है। गुनगुनी धूप में एक घंटा पैदल चलना, उचित व्यायाम आवश्यक है और अगर कोई दिक्कत हो तो समय पर जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह से दवा शुरू करें। यह सलाह उन्होंने दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हड़पसर मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक जैन ने की। हड़पसर मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले व वरिष्ठ एनेस्थेटिस्ट डॉ. नागनाथ मस्तूद प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक डॉ. सचिन आबणे व सूत्र-संचालन फिजिओथेरपिस्ट डॉ. बेग ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आबणे अस्पताल के कर्मचारी और डॉक्टरों ने प्रयास किया।

0 टिप्पणियाँ