मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

‘यशवंत’ के सदस्य संगठनों से प्रतिनिधियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की अपील

पुणे, अक्टूबर (जिमाका)
चिंतामणिनगर थेउर स्थित यशवंत सहकारी साखर कारखाना संचालक मंडल ने पंचवर्षीय चुनाव के लिए प्राथमिक मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करने के लिए कारखाने के सदस्य संस्थानों को 21 नवंबर तक उनके प्रतिनिधियों के नाम दाखिल करने की अपील कारखाने के प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष ने की है। 
यशवंत सहकारी साखर कारखाना के एक अक्टूबर को सदस्य संस्थाओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाने वाला है। सभी संस्थाओं की प्रारंभिक सूची में नाम शामिल करने का संकल्प करके उनके प्रतिनिधियों का नाम यशवंत सहकारी साखर कारखाना लि. थेउर, ता. हवेली तथा क्षेत्रीय उप निदेशक (साखर) साखर संकुल, पहली मंजिल, शिवाजीनगर, पुणे के कार्यालय में 21 नवंबर को शाम 5 बजे तक दाखिल करना होगा। 
यशवंत सहकारी साखर कारखाना के संस्था सदस्यों के प्रतिनिधि का नाम निर्धारित अवधि में प्राप्त होने पर उस नाम को प्राथमिक मतदाता सूची में सम्मिलित किया जायेगा। प्राथमिक मतदाता सूची पर आपत्तियां, आपत्तियों के लिए दी जाने वाली अवधि की जानकारी समाचार पत्र में अलग से नोटिस में दी जाएगी। समय सीमा के बाद प्राप्त प्रतिनिधियों को प्राथमिक मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा, इसकी भी सूचना दी गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ