पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे- कोल्हापुर-पुणे के बीच विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है।
गाड़ी संख्या 01023 पुणे-कोल्हापुर एक्सप्रेस दिनांक 06 नवंबर 2023 से 01 जनवरी 2024 तक प्रतिदिन पुणे से 21.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.40 बजे कोल्हापुर पहुचेंगी।
गाड़ी संख्या 01024 कोल्हापुर-पुणे एक्सप्रेस दिनांक 05 नवंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 के बीच प्रतिदिन कोल्हापुर से 23.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.45 बजे पुणे पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी सासवड रोड, जेजुरी, नीरा, लोणंद, वाठार, सातारा, कोरेगाव, रहिमतपुर, तारगांव, मसूर, कराड, ताकारी, किर्लोस्करवाडी, भिलवडी, सांगली, मिरज, जयसिंगपुर, हातकणंगले, रुकडी तथा वलिवडे स्टेशन पर रुकेगी।
इस गाड़ी में सामान्य श्रेणी के 04, स्लीपर 07, थ्री एसी 04 तथा सेकंड एसी 01कोच रहेंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि इस सेवा का लाभ उठाएं। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ