पुणे, अक्टूबर, (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर विभिन्न स्टेशनों, डिपो, कार्यालयों में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम मंडल कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेशकुमार सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई, जिसमें राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने, अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने, भरसक प्रयत्न करने, देश की एकता को अखंड रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का संकल्प करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन तथा सूत्र-संचालन मंडल कार्मिक अधिकारी श्री जितेंद्र प्रतापसिंह ने किया। इस अवसर मंडल पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ