मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय में केंद्रस्तरीय प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना पाक कला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

उंड्री, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
स्कूल की गुणवत्ता के लिए पौष्टिक आहार महत्वपूर्ण है। यह विचार प्रभारी केंद्र प्रमुख मारुति कापरे ने व्यक्त किए। 
जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय उंड्री में केंद्रस्तरीय प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना की पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां विद्यालय की मुख्याध्यापिका सुरेखा माटे, श्री वाघमारे, श्री पोरे, श्री डोके व सभी विद्यालयों के मुख्याध्यापक, अध्यापक व अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस प्रतियोगिता में केंद्र के पंद्रह विद्यालयों ने भाग लिया और विजेता इस प्रकार रहे। पहला स्थान दो स्कूलों के बीच बांटा गया। प्रथम स्थान पर वर्षा भारत चव्हाण वडाचीवाडी स्कूल बनाए पदार्थ- तिरंगी डोसा, तृणधान्य थालीपीठ, चावल का मोदक। महानंदा विठ्ठल बसरगी होलकरवाडी स्कूल बनाए पदार्थ- मूंगफली की बर्फी, मूंगफली रोटी, अलसी (जवस) की चटनी। द्वितीय स्थान पर नीता दीपक शेवाले वडकीनाला स्कूल बनाए पदार्थ- रागी की रोटी, शंकरपाली, तृणधान्य थालीपीठ। तृतीय स्थान पर यशोदा अनिल रणवरे, उंड्री स्कूल बनाए पदार्थ- ज्वार का आप्पे, मीठे चपाती लड्डू, कद्दू के बीज। इस अवसर पर सभी विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री माधव शिंदे, सीमा आदलिंगे, अर्चना कुंभारकर, पूनम वेदपाठक, भूप्रिया नडे, सुनिता खोपडे, सुरेखा नागवडे, मुक्ता कटके, वैशाली वाघ, वैशाली आठवले, आरती ठाकरे ने अथक परिश्रम किया।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन राजेंद्र कुंभारकर और आभार प्रदर्शन श्री संजय खोपडे ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ